Sunday, March 28, 2021

रंगों का त्योहार आया



रंगों का त्योहार आया, 
रंगों का त्योहार।
दिखता है रंग-बिरंगा 
देखो सारा संसार।
रंगों का त्योहार आया...............

रंग लाल में मिलकर पीला, 
नारंगी रंग बनाया।
पीले में मिलकर नीला,
 हरियाली है फैलाया।
हम भी आपस में मिलकर
 करें प्यारा रंग तैयार।
रंगों का त्योहार आया...........

हम सब हाथों में रंग ले,
जन को रंगीन बनाएं।
सबसे अच्छा है हम सबको 
प्यार का रंग लगाएं।
सद्व्यवहारों से रंग दें,
हम सारा संसार।
रंगों का त्यौहार आया............. 
   
     सुजाता प्रिय 'समृद्धि'

4 comments:

  1. सुन्दर संदेशपूर्ण होली गीत, होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवम बधाई ।

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी सादर धन्यवाद आपको भी होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

      Delete
  2. सबके मन इतने रंग में रंग जाएँ कि सब एक लगने लगें ... सुन्दर भाव

    ReplyDelete
  3. जी हार्दिक आभार। होली की अनंत शुभकामनाएं।

    ReplyDelete