Sunday, February 28, 2021

शिक्षक पति (हास्य - व्यंग्य )




मेरे पिया जी शिक्षक हैं, इंग्लिश पढ़ाते हैं।
इंग्लिश में बात करने सबको सिखाते हैं।

दिन में पिया जी हैं स्कूल जाते ‌।
रात में ए बी सी डी हमें सिखाते।
ए फोर एप्पल और बी फोर बौल।
सी फोर कैट और डी फोर डौल।
पूछती हूं जब माने तो वे नहीं बताते हैं।
मेरे पिया जी शिक्षक हैं, इंग्लिश पढ़ाते हैं।

सुबह में बोले आय एम गोइंग।
तो मैं बोली किआय एम सोइंग।
रोज सबेरे में  वे हैं घूमने जाते।
कहते हैं मार्निंग वाक पर जाते।
मेरी हर बातों को वे गलत बताते हैं।
मेरे पिया जी शिक्षक हैं, इंग्लिश पढ़ाते हैं।

नींद में जोर से कहते इडियट।
सारे बच्चों पढ़ो तुम झटपट।
जल्दी से ट्रान्सलेशन बनाओ।
पोएम याद कर हमें सुनाओ।
सपने में भी वे सदा विद्यालय जाते हैं।
मेरे पिया जी शिक्षक हैं इंग्लिश पढ़ाते हैं।

                  सुजाता प्रिय 'समृद्धि'
                     रांची, झारखण्ड
                   स्वरचित, मौलिक

No comments:

Post a Comment