Monday, July 11, 2022

ऋतु (सायली छंद)



 ऋतु (सायली छंद)

भारत 
देश में 
वर्ष में छः 
ऋतुएंँ होती
हैं।

हर 
ऋतु हर
दो महीने में 
ही बदलती 
है।

क्रमवार
एक-एक 
कर आती और 
चली जाती 
है।

और
हर ऋतु 
ही अपना-अपना 
रंग दिखाती
है।

ग्रीष्म 
और वर्षा 
के पहले सदा
आता है 
वसंत।

शरद, 
शिशिर के 
बीच में होता 
है सदा
हेमंत।

सुजाता प्रिय समृद्धि

No comments:

Post a Comment