Friday, July 2, 2021

पति-पत्नी

पति-पत्नी

आपस में विश्वास बनाकर।
एक-दूजे का साथ निभाकर।।
जीवन पथ पर बढ़ते जाते।
अंत-काल तक साथ निभाते।।

कभी-कभी तकरार भी होता।
पर आपस में प्यार भी होता।।
जो आती सुख-दुख की बारी।
दोनों ही बन जाते अधिकारी।।

प्यार के रंग में रंगती है जोड़ी।
लड़ाई-खिचाई भी होती थोड़ी।। 
पत्नी सयानी और पति सयाना।
दोनों मिल कर एक समाना।।

        सुजाता प्रिय 'समृद्धि'

1 comment:

  1. प्यार के रंग में रंगती है जोड़ी।
    लड़ाई-खिचाई भी होती थोड़ी।।
    पत्नी सयानी और पति सयाना।
    दोनों मिल कर एक समाना।।

    बहुत बढिया परिभाषा दाम्पत्य जीवन की | सुखद रचना |

    ReplyDelete