Sunday, July 18, 2021

हंसने की मनाही है




                  1.
👷‍♂️लड़की के पिता- मेरी बेटी इतनी अच्छी और नेक है कि आपके घर को स्वर्ग बना देगी।

👨‍🔬लड़के के पिता-इसलिए तो मुझे अपने बेटे की शादी आपकी लड़की से नहीं करनी।

👷‍♂️लड़की के पिता-आखिर क्यों  ?

👨‍🔬लड़के के पिता-क्योंकि वह मेरे घर को स्वर्ग बना देगी, और हम सभी स्वर्गवासी हो जाएंगे।😭

                2.
🤷‍♀️भाभी-यहां तो बहुत मच्छर है।
👩‍💼ननद-लेकिन पहले यहां मच्छर नहीं था।
🤷‍♀️भाभी-मैं तो जब से आई हूं तब से यहां ऐसे ही बहुत मच्छर देख रही हूं।
 👩‍💼ननद-वह तो आपके आने पर ही हो गया। उसके पहले नहीं था।
🤷‍♀️भाभी-तो क्या इस घर में इतनी सारी मच्छरदानियां लोग आपलोग से बचने के लिए लाए थे  ?🤣
                 3.
🧑‍🦲भिखारी-दे दाता के नाम तुझको अल्ला रखें।

👨‍🦰दाता-दो रुपए का नोट बढ़ाते हुए, यह लो।

🧑‍🦲भिखारी-भीख मांगने का कटोरा हटाते हुए, ऐ बाबू साहब दो रुपए क्या देते हो? भीखमंगा समझ रखा है क्या ?🤪

                       4.
🧒रघु अपने दोस्त से-क्या बताऊं यार मेरे दादा जी बहुत बलिष्ठ थे। उनके कलेजे का वजन दस किलो ग्राम था।
👦दोस्त-तुम्हारे दादाजी अपना कलेजा रोज तौलते थे क्या?

🧒रघु -वे उसे तौलेंगे क्यों ?

👦दोस्त-फिर तुमलोग को दादाजी के कलेजे का वजन कैसे पता चला ?😍
💐💐💐💐💐💐💐💐💐
          सुजाता प्रिय 'समृद्धि'

No comments:

Post a Comment