Monday, June 27, 2022

दादी नानी की कहानियांँ



दादी नानी की कहानियांँ

अच्छी-अच्छी बात बताती,
दादी -नानी की कहानियाँ।
कभी हंँसाती कभी रुलाती,
दादी- नानी की कहानियांँ।

खूब हँसा मनोरंजन करती।
हमारे मन का संशय हरती।
घुलमिल रहना हमें सिखाती,
दादी -नानी की कहानियांँ।

भले- बुरे का है ज्ञान कराती।
झूठ-सच का परिणाम बताती।
बुरी राह से हमेशा हमें बचाती,
दादी - नानी की कहानियांँ।

पुरातन युग की बात बताती।
युग-युग का इतिहास सुनाती।
सुखी साम्राज्य का भान करती,
दादी -नानी की कहानियांँ।

भलाई करने को प्रेरित करती।
हम सभी को सम्मिलित करती।
संग रहना खेलना हमें सिखाती,
दादी -नानी की कहानियांँ।
    सुजाता प्रिय समृद्धि

No comments:

Post a Comment