Monday, June 27, 2022

मंजिल



मंजिल

जो करते हैं मेहनत-हिम्मत उन्हें ही मंजिल मिलती है।
उनके जीवन-बगिया में सफलता की कलियां खिलती है।

मंजिल की चाहत है मन में,सत्पथ पर चलते जाओ।
विघ्नों और बाधाओं से, तनिक नहीं तुम घबराओ।
विघ्नों से लड़नेवालों के संग सदा सफलता चलती है।
जो करते हैं मेहनत..........

जो मन को दृढ़ बनाकर,पग-पग आगे बढ़ते हैं।
हिम्मत कर अपने कदमों से, सीढ़ी -सीढ़ी चढ़ते हैं।
मंजिल का मार्ग प्रशस्त हो जाता,सच्ची राह निकलती है।
जो करते हैं मेहनत...........

जो मन में निश्चय कर बैठे, मंजिल मुझको पाना है।
चाहे पथ जितना दुर्गम हो, आगे कदम बढ़ाना है।
अड़चन की चट्टान भी पथ में, दृढ़ ऊष्मा से पिघलती है।
जो करते हैं मेहनत..........
                  सुजाता प्रिय समृद्धि

1 comment:

  1. मंजिल पाने का सटीक मन्त्र देती रचना .

    ReplyDelete