Tuesday, September 5, 2023

शिक्षा से हम प्यार करते हैं (कविता)

शिक्षा से हम प्यार करते हैं

हम शिक्षक हैं, शिक्षा से हम प्यार करते हैं।
नयी पीढ़ी में,शिक्षा का विस्तार करते हैं।
.. 
साक्षरता अभियान चला, निरक्षरता को भगाते हैं।
विद्या है अनमोल रतन, सबको पाठ पढ़ाते हैं।
पूर्ण-साक्षरता के सपने हम साकार करते हैं।

शिक्षा की ज्योत जला,सबको राह दिखाते हैं।
निराशों को आस दिला,मन विश्वास जगाते हैं।
दिखा सफलता के पथ का, विस्तार करते हैं।

शिष्यों में छुपी प्रतिभा की पहचान करते हैं।
नये सिरे फिर उनमें नव-निर्माण करते हैं।
बढ़ा मनोबल हम उनमें निखार करते हैं।

शिक्षा की सेवा करने ,हर पल कदम बढ़ाते हैं।
ज्ञान किसी को देने में,तनिक नहीं घबराते हैं।
जीवन की हर चुनौतियांँ स्वीकार करते हैं।

     सुजाता प्रिय 'समृद्धि'

No comments:

Post a Comment