Friday, September 15, 2023

अभियंता दिवस (आलेख)



अभियंता दिवस

भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु हम सभी भारतवासी राष्ट्रीय अभियंता दिवस मनाते हैं।यह सच है कि एम विश्वेश्वरैया जी देश के महान अभियंता थे ।देश के विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से ही हमारा देश बड़े -बड़े उद्योग चला रहा है।उनके बहुमुखी प्रतिभा को तथा देश के प्रति उनके योगदान एवं समर्पित भावना को नमन।
            इन महान अभियंता के साथ -देश के आदि शिल्पियों, अभियंताओं को भी नमन जिन्होंने अपने शिल्प कला का ऐसा छाप छोड़ा जिसका प्रमाण आज भी मौजूद है। भगवान विश्वकर्मा द्वारा बनाए गए भवनों, मंदिरों को हम आज भी देख रहे हैं।नल-नील द्वारा निर्मित समुंद्र पर बना पुल का अवशेष आज भी मौजूद है।
अन्य भी बहुत सारे वास्तुकार थे जिन्होंने अभियंत्रण की परंपरा चला दी। अभियंता दिवस पर सभी अभियंताओं को सादर वंदन-अभिनंदन

सुजाता प्रिय 'समृद्धि'

3 comments:

  1. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन पर उनको श्रद्धांजलि स्वरूप सुन्दर लेख ।

    ReplyDelete
  2. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन पर उनको श्रद्धांजलि
    बहुत सुन्दर प्रस्तुति

    ReplyDelete
  3. संक्षिप्त सारगर्भित स्मृति.

    ReplyDelete