Saturday, October 26, 2019

हे लक्ष्मी माँ तेरी महिमा अपार है

तेरी कृपा से सुखी सारा संसार है।
हे लक्ष्मी माँ तेरी महिमा अपार है।

सबको तुझपर रहता आस।
सबको तुझ पर  है विश्वास ।
जग भर के सब प्राणियों पर,तेरा उपकार है।
हे लक्ष्मी माँ तेरी महिमा अपार है।

तू ही झोली सबकी भरती।
तू ही दुखड़े  सबके  हरती।
तेरी ममता बड़ी निराली ,सबपर तुझको प्यार है।।
हे लक्ष्मी माँ तेरी महिमा अपार है।

बड़े-बड़े सब  काम  बनाती।
सुख-सम्पति सबको बरसाती।
उनके पास सदा ही आती,जो करते पुकार हैं।।
हे लक्ष्मी माँ तेरी महिमा अपार है।

सबको सुखी बना दो माता।
हे जगजननी हे सुख दाता।
घर-घर में है गूँजती माँ तेरी जय-जयकार है।
हे लक्ष्मी माँ तेरी महिमा अपार है।
                         सुजाता प्रिय

No comments:

Post a Comment