Tuesday, August 29, 2023

तिरंगा (दोहा छंद)

तिरंगा (दोहा छंद)

अमर तिरंगा ध्वज,भारत की पहचान ।
हम भारत के लोग को, इस झंडे पर  शान।।

तीन रंग का मान अब,समझ रहे सब लोग ।
तीन रंग काअर्थ है ,तभी मिला संयोग।।

*ऊपर रंग केसरिया, शक्ति का है प्रतीक।*
*सफेद रंग है बीच में,दें सच्चाई की सीख।*

*नीचे में है रंग हरा*, हरियाली की शान।
*बीच में यह चक्र सदा*, करता है गतिमान।

*इस तिरंगे पर ही तो*,हमको है अभिमान।
*इस झंडे की खातिर हम*, देंगे अपनी जान।।

जब तिरंगा लहराता, शोभित कर आकाश।
बढ़ती देश की समृद्धि, खुशियांँ आती पास।
 
जब-तक सूरज चाँद है, धरती गगन वितान।
तब-तक यह संसार में,रखे देश का मान।।

पकड़ तिरंगा हाथ में, बढ़ते वीर जवान।
देश की रक्षा के लिए,देते अपनी जान।।

नमन करें हम भारती, जोड़ कर अपने हाथ।
इस तिरंगे के आगे,झुका लें अपना माथ।।
             सुजाता प्रिय 'समृद्धि'

No comments:

Post a Comment