Monday, August 14, 2023

तिरंगा (दोहा छंद)



तिरंगा (दोहा छंद)

तीन रंग से है बना,भारत की पहचान ।
हम भारत के लोग को, झंडे पर है शान।।

तीन रंग का मान अब,समझ रहे सब लोग ।
तीन रंग काअर्थ है ,तभी मिला संयोग।।

ऊपर रंग केसरिया, शक्ति का है प्रतीक।
सफेद रंग है बीच में,दें सच्चाई की सीख।

नीचे में है रंग हरा, हरियाली की शान।
बीच में यह चक्र सदा, करता है गतिमान।

इस तिरंगे झण्डे पर,हमको है अभिमान।
इस झंडे की खातिर हम, देंगे अपनी जान।।
             सुजाता प्रिय 'समृद्धि'

No comments:

Post a Comment