Thursday, August 17, 2023

परी ने कहा (बाल गीत)

परी ने कहा
सपने में आई एक परी।
हाथ में ले जादू की छड़ी।

सुंदर सफेद पहने कपड़े ।
बाल थे उसके बहुत बड़े ।

सिर पर था चांँदी का ताज।
बड़ी मीठी उसकी आवाज।

बात-बात में यह कह दिया।
दुनिया की  मैंने सैर किया।

है दुनिया भर में देश अनेक। 
तेरा भारत है लाखों में एक
कहकर वह पीछे मुड़ गयी।
औ पंख फैलाकर उड़ गयी।

        सुजाता प्रिय 'समृद्धि'

No comments:

Post a Comment