Thursday, March 31, 2022

है प्रीत जहाँ की रीत

है प्रीत जहाँ की रीत

है प्रीत जहांँ की रीत सदा, उस राज्य की बात बताती हूँ।
भारतीय राज्य झारखंड की सब सच्ची बात सुनाती हूँ।

छोटा नागपुर पठार पर बसा हुआ, भारत का छोटा कोना है।
यहांँ खान है काले हीरे की,नदियों में बहती सोना है।
खनीज-सम्पदा से है भरा हुआ,यह आज मैं समझाती हूंँ।भारतीय .....
यहाँ का पर्व सरहुल,जावा,तुसु,कर्मा फगुआ-सोहराई।
संस्कृति जनी शिकार सेदरा, मुर्गा लड़ाई।
छऊ-मुंडारी,नचनी-जतरा है यहांँ का नृत्य बताती हूं।भारतीय .....
प्रमुख फसलें-धान मक्का,घंघरा,मड़ूआ,गेहूं है।
प्रमुख-व्यंजन-चिल्का रोटी,ढुसका,रुगड़ा मशरूम है।
सब खा-पीकर खुश रहते हैं,यह अद्भुत गीत गाती हूँ।भारतीय .....
यहांँ का राजकीय पक्षी कोयल है,और राजकीय पशु हाथी।
राजकीय फूल-पलास,फल- कटहल पेड़-साल वन में साथी।
राजकीय प्रतीक चिह्नों को, मैं सबको आज गिनाती हूँ।भारतीय ....
        सुजाता प्रिय 'समृद्धि'
           स्वरचित,मौलिक

1 comment:

  1. झारखण्ड राज्य की समस्त विशेषताओं को शब्दों में सहजता से प्रस्तुत कर दिया प्रिय सुजाता जी 👌👌👌👌ढेरों शुभकानाएं इस राज्य की सम्माननीय नागरिक होने के लिए।

    ReplyDelete