Monday, March 14, 2022

बीटिया ने जनम लिया

बिटिया ने जन्म लिया है

शुभ दिन शुभ घड़ी आयी,
घर बिटिया ने जन्म लिया है।
देखो घर-घर बजती बधाई ,
घर बिटिया ने जन्म लिया है।

सब लोगों के मन में बड़ी खुशी है।
पिताजी खुश हैं,औ माँ बिहसी है।
जैसे कोई कली है मुस्कायी, 
घर बिटिया ने जन्म लिया है।

दादा-दादी मिल कर मंगल गाते।
चाचा-बुआ अब फूले न समाते।
सब मिल ले रहे हैं बलाई,
घर बिटिया ने जनम लिया है।

सबके उर में है आनंद समाया।
राज दुलारी पर मन भर आया।
खिला रहे हैं सबको मिठाई,
घर बिटिया ने जनम लिया है।

माता पिता को प्यारी है बिटिया।
सारे जगत से न्यारी है बिटिया।
अब द्वार पर बजेगी शहनाई,
घर बिटिया ने जन्म लिया है।
            सुजाता प्रिय 'समृद्धि'

No comments:

Post a Comment