Thursday, April 20, 2023

अक्षय तृतीया

अक्षय तृतीया आयी

वैशाख माह के शुक्ल-पक्ष की अक्षय तृतीया आयी।
शुभ तिथि है आज संग में शुभ-सौभाग्य है लायी।

शुभ मुहूर्त है आज'सभी मिल पूजन कर लो।
शुभाशीष पाओ ईश्वर से, अच्छे-अच्छे वर लो।
देखो भगवन विष्णु के संग खड़ी है विष्णु माई।

बड़ी ही पावन तिथि है, पुण्य कार्य भी कर लो।
अच्छे कर्मों से अपने,जीवन का घट भर लो।
अच्छे फल देंगे ईश्वर,जीवन की है यही कमाई ।

चल हम दीन-दुखियों को दान करें कुछ। 
दुखित-पीड़ित का भी कल्याण करें कुछ।
जरूरतमंद लोगों की हम,करते चलें भलाई।

सुख-सौभाग्य का अक्षय पर्व है आया।
रोग-शोक को भी अब,यह दूर भगाया।
रिद्धि सिद्धि खुश होकर देखो सुख 'समृद्धि' लायी।

सुजाता प्रिय 'समृद्धि'

No comments:

Post a Comment