Thursday, June 20, 2019

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष

योग भगाए रोग......

पहला  सुख  निरोगी  काया।
दूसरा जीवों पर करना माया।
स्वस्थय  रहे  शरीर   हमारा।
संभव है  यह  योग  के द्वारा।
यम,नियम,आसन, प्रणायाम।
प्रतिहार,धारणा,समाधि ध्यान।
आठ  प्रकार  के   हैं  ये  योग।
नित्य  करो  और  रहो निरोग।
स्वस्थय तन में स्वस्थय रहे मन।
स्वस्थय  मन से होता सुचिंतन।
योग  भगाता  है   मनोविकार।
अनुसार मन में आए सुविचार।
सुख देता जीवन में अनुशासन।
पा लो इसको  करके योगासन।
योग का नहीं कोई एक दिवस।
सुबह-शाम नित करना हँस-हँस।
                      सुजाता प्रिय

1 comment:

  1. जी नमस्ते,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल शनिवार (22 -06-2019) को "बिकती नहीं तमीज" (चर्चा अंक- 3374) पर भी होगी।

    --
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    आप भी सादर आमंत्रित है

    ….
    अनीता सैनी

    ReplyDelete