अक्षय तृतीया आयी
वैशाख माह के शुक्ल-पक्ष की,अक्षय तृतीया आयी।
शुभ तिथि है आज अपने संग,शुभ-सौभाग्य है लायी।
शुभ मुहूर्त है आज,सभी मिल पूजन-अर्चन कर लो।
शुभाशीष पाओ ईश्वर से, और अच्छे-अच्छे वर लो।
देखो भगवन विष्णु के संग में खड़ी है लक्ष्मी -माई।
शुभ तिथि है आज............
बड़ी ही पावन तिथि है, पुण्य-कार्य भी सब कर लो।
अच्छे-सच्चे कर्मों से अपने, जीवन का घट भर लो।
अच्छे फल देंगे तब ईश्वर,जीवन की है यही कमाई ।
शुभ तिथि है आज...............
आज हम दीन-दुखियों को, चलकर दान करें कुछ।
दुखित-पीड़ित जो जन हैं,उनका कल्याण करें कुछ।
जरूरतमंद लोगों की भी, हम चलकर करें भलाई।
शुभ तिथि है आज...................
सुख-सौभाग्य का देखो जी,य़ह अक्षय पर्व है आया।
रोग - शोक,संताप को भी,अब देखो यह दूर भगाया।
रिद्धि-सिद्धि खुश होकर देखो, सुख 'समृद्धि' हैं लाई।
शुभ तिथि है आज .....................
सुजाता प्रिय 'समृद्धि'
No comments:
Post a Comment