Saturday, December 23, 2023

गीता जयंती (दोहा)

गीता  जयंती (दोहा)

गीता पढ़कर पाइए, श्रीकृष्ण का ज्ञान।
सबपर कृपा है जिनका,प्रभु हैं कृपा-निधान।।

गीता में है उल्लिखित,अंत काल उपदेश।
जीवन में अपनाइए, भगवन का संदेश।।

गीता सुनकर अंत में, मुक्ति पाते वृद्ध।
अंत काल में आत्मा,सुन लो होता शुद्ध।

           सुजाता प्रिय 'समृद्धि'

No comments:

Post a Comment