Saturday, December 9, 2023

राम-राज्य की कामना

राम-राज्य की कामना

अगर कहीं मिल जाएँ राम,तो मैं ऐसा वर माँगू।
परस्पर प्रेम जहाँ होता था, उनके घर-सा घर माँगू।

चौदह वर्ष वनवास मिले,तब भी मन विचलित न हो।
पिता की आज्ञा पालन करें, कभी मन चिंतित न हो।

विमाता की निर्णय को भी ,रखूँ अपने सिर-आंँखों।
रख चरण-रज शीष सदा,सह लूँ कष्ट वन में लाखों।

सदा साथ हो लक्ष्मण भाई,संकट आँधी तूफान में।
जीवन-साथी सीता संग हो,वन के खुले आसमान में।

भरत रक्षा करे राज्य का, शत्रुघ्न भातृत्व भावों का।
फूट नहीं हो भाई -भाई में, दूरी हो सभी दुर्भावों का।

        सुजाता प्रिय 'समृद्धि'

No comments:

Post a Comment