Saturday, December 23, 2023

वैदिक गणित (मन हरण घनाक्षरी)

वैदिक गणित

वैदिक गणित ज्ञान,
गणना होता आसान,
वैदिक गणित सीखें,
बच्चों को सिखाइए।

सोलह इसके सूत्र,
तेरह हैं उप-सूत्र,
गणित होगा सरल,
सूत्रों को अपनाइए ।

गणितीय संक्रियाएं,
पद्धतियाँ अपनाएं,
सरल रूप में सदा,
गणित को बनाइए।

समय बचता सदा,
तनाव घटता सदा,
छोटी-छोटी विधियों को,
आप समझाइए।

      सुजाता प्रिय 'समृद्धि'

No comments:

Post a Comment