Friday, September 16, 2022

आशा का दीप जलाए रखना

आशा का दीप जलाए रखना

मन में विश्वास जगाए रखना।
आशा का दीप जलाए रखना।

माना तुझे असफलता मिली है।
जो तुम चाहे वो गुल ना खिली है।
मन का प्रसून खिलाए रखना।
आशा का दीप जलाए रखना।

विफलता भी तो होती वरदान है।
सफलता की राह करती प्रदान है।
मन के कोने को सजाए रखना।
आशा का दीप जलाए रखना।

आशा  जीवन का एक अंग है।
जीवन भर आशा चलती संग है।
हृदय में यह बात बसाए रखना।
आशा का दीप जलाए रखना।

अंत समय तक आस न खोना।
शायद लिखा हो सफल होना।
अंत तक आस लगाए रखना।
आशा का दीप जलाए रखना।
             सुजाता प्रिय 'समृद्धि'

No comments:

Post a Comment