जय माँ शारदे 🙏🙏
संस्कार (लघुकथा)
"मन बहुत घबराता है सिम्मी की......!"
"काहे खातिर.........?"
"तुम तो कुछ समझती ही नहीं। देखो हमारी बेटियांँ जवान हो गई। आजकल के छोरों के रंग-ढंग तो देख ही रही हो । छोकरियों को देखते ही किस कदर.........।अब इन्हें बाहर जाने से....."
"उनकी नादानियों की सजा हम अपनी बेटियों को क्यों.........."
"अरे ! हम उन मनचलों को रोक नहीं सकते । पर,अपनी बेटियों को तो घर में सुरक्षित.........।"
"हांँ-हांँ बेटियाँ ही ना बलि का बकरा हो सकती.......।बेटों को तो छुट्टा साढ़.........."
"ओह! हम यह नहीं कहते कि बेटों को.....।पर बिटिया को समझाकर घर में...........।"
"हमें बिटिया को समझा कर घर में नहीं.........,बेटों को समझाकर बाहर भेजना है कि लड़कियों के साथ किसी भी तरह की.............. पाप है। जैसे तुम्हारी मांँ-बहन की आबरू है ।वैसे ही पराई लड़कियों और........।अपनी मांँ- बहन की तरह अन्य लड़कियों की सुरक्षा भी तुम्हारी........।तब देखना हमारी बिटिया भी सुरक्षित और बेटे भी व्यवहारिक और समझदार..........।"
सुजाता प्रिय 'समृद्धि'
No comments:
Post a Comment