Monday, March 9, 2020

होलिका की गोदी में

जगह-जगह अंबार है ,लगा हुआ इंधन का।
सभी जगह तैयारी है,होलिका के दहन का।

साँझ होते ही बुराई की प्रतीक होलिका जलेगी।
वर्ष भर की विषमताएँ , जलकर आज टलेगी।

साथ मिलकर सभी ,जाते हैं होलिका जलाने।
बुराई पर अच्छाई का, विजय- गीत को गाने।

लेकिन कोई जला न पाता,निज मन के विकारों को।
नहीं कोई भी त्याग है पाता , अपने बुरे विचारों को।

सच्ची होलिका तभी जलेगी,जब सारे भेद जला दो।
समस्त दुर्व्यवहारों को,होलिका की,गोदी में बैठा दो।

भरम मिटा दो भेद-भाव का,प्रेम सदा लहरा लो।
अन्याय-दूष्टटता-कटुता को ,मन से दूर भगा लो।

द्वंद्व दूर कर मन में बंधुत्व के पाठों को दुहरा लो।
मानव हो तो मानवता के,झंडे को तुम फहरा लो।
                                           सुजाता प्रिय

2 comments:

  1. सखी , होलिका दहन के माध्यम से बहुत सटीक चिंतन !! होलिका दहन के माध्यम से मन के विकार जलाने का विचार ही उत्तम है।

    ReplyDelete
  2. बहुत-बहुत आभार एवं सादर धन्यबाद सखी।

    ReplyDelete