Monday, September 14, 2026

कर्म हमारे भाग्य बदलते

कर्म किए जा लगन लगाकर, करके तू  ये आस।
कर्म  हमारे  भाग्य  बदलते, मन में रख  विश्वास।

कर्म  हमारा  सच्चा साथी, हर  पल चलता  संग।
मेहनत से जो काम करें हम, लाता एक दिन रंग।
कर्म के पथ पर बढ़ते जाओ,मत कर मन उदास।
कर्म  हमारे भाग्य  बदलते, मन  में  रख विश्वास।

कर्म करो तो इक दिन तुझे, मिलेगा इसका फल।
कर्म  करने  वाले का होता, जीवन सरल-सफल।
सफलता तेरे पग चूमेगी, भर जीवन में  उल्लास।
कर्म  हमारे  भाग्य बदलते,  मन में  रख विश्वास।

कर्म को अपने बुरा न करना,कर्म ही जीवन-सार।
जीवन जीने का, मर्म यही है, करो कर्म से  प्यार।
कर्म  हमारा जीवन धन है, कर्म  के हम  हैं  दास।
कर्म  हमारे भाग्य  बदलते,  मन  में  रख विश्वास।
                
              सुजाता प्रिय 'समृद्धि'

No comments:

Post a Comment