Thursday, November 16, 2023

समय (द्रुतविलावल छंद)


       समय 
समय से जगते रहना सदा।
समय से सब काम करो सदा।।
समय का तज मोह जिया करो।
समय से तुम रोज पिया करो।।

समय का पहरा जब भी लगे।
समय से सब लोग तभी जगे।।
समय का करता जब सामना।
समय से सब पूरन कामना।।
          सुजाता प्रिय 'समृद्धि'

No comments:

Post a Comment