Wednesday, November 8, 2023

दीप ज्योति (चौपाई)

दीप ज्योति (चौपाई)

देख आज दीवाली आयी।
दीप ज्योति है जगमगायी।।

प्रकाशित है घर और आँगन।
चहुं दिशा लग रहा मनभावन।।

जगमग-जगमग दीप जलें हैं।
पंक्ति बद्ध सब ओर सजे हैं।।

दीप ज्योति जला लो भाई।
लक्ष्मी मातु मना लो भाई।।

     सुजाता प्रिय 'समृद्धि'

4 comments:

  1. दीपोत्सव की शुभ कामना और सुंदर रचना की बधाई!!

    ReplyDelete
  2. हार्दिक धन्यवाद एवं शुभकामनाएंँ 🙏🙏

    ReplyDelete
  3. बहुत सुंदर चौपाई दीपोत्सव पर।
    हार्दिक शुभकामनाएं 🌹

    ReplyDelete