Friday, June 23, 2023

कविता (कृपाण घनाक्षरी )



कविता (कृपाण घनाक्षरी)

उभरे भाव मन में,
पल-दो-पल क्षण में,
अक्षरों को मिला कर,
शब्द मनके बनाते।

शब्दों को ढाल कर,
कविता में डालकर,
उर के विचार कवि,
पंक्तियों में सजाते।

छंदों के प्रकार में,
बड़े -छोटे आकार में,
गीत का कवि रूप दे,
मन में गुनगुनाते।

रूप-रस औ रंग दे,
योग-संयोग संग दे,
तब छंद के रूप में,
कविता कवि बनाते।

सुजाता प्रिय 'समृद्धि'

No comments:

Post a Comment