Monday, January 30, 2023

आया वसंत

आया वसंत (दोहा)

मौसम बड़ा सुहावना, आ गया है वसंत।
लेकर आया साथ में, खुशियाँ देख अनंत।

मुस्काई प्यारी कलियाँ , महक उठी सब डाल।
इस प्यारे मौसम ने, ऐसा किया कमाल।

आम पेड़ की डाल पर,कोयल मारे कूक।
जिसे सुनकर विरहन के,दिल में मारे हूक।

उड़ रही देख तितलियांं, भौंरा छेड़ा तान।
होठों पर सब लोग के, थिरक रही मुस्कान।
          सुजाता प्रिय 'समृद्धि'
            स्वरचित, मौलिक

No comments:

Post a Comment