Friday, January 27, 2023

गाँधी जी के तीन बंदर

गाँधी जी के तीन बंदर

गाँधी जी के तीन बंदरों ने,
    तीन  बातें हैं हमें सीखाई।

बुरा किसी की कभी न देखो,
   बुरा किसी की कभी न सीखो,
      दूर-दूर तक नजरें तुम फेंको,
        आँखों को ढक कर हमें बताई।

बुरा किसी का कभी न सुनना,
  बुरा किसी को कभी न कहना,
     बुराई को अपने चित न धरना,
       कानों को ढक कर हमें बताई।

जब बोलने को मुख खोलो,
  अपने शब्दों को पहले तोलो।
     बुरा किसी से कभी न बोलो,
        मुंँह को ढक कर हमें बताई।

        सुजाता प्रिय 'समृद्धि'
           राँची, झारखण्ड
           

No comments:

Post a Comment