Sunday, November 20, 2022

दोहे शब्द आधारित



दोहे (शब्द आधारित)

 कलम, गीत, संगीत,काव्य सृजन (दोहा)

विद्वानों के हाथ का,कलम बड़ा हथियार।
कलम चलाते वे सदा,बनते  रचनाकार।।

गीत सदा मन मोहता,गाते जाओ गीत।
सुनने में प्यारा लगे,लेता है मन जीत।।

संगीत की धुन सुन कर,मन में उठे तरंग।
सुनते सब मन मुग्ध हो,थिरक रहे सब संग।।

कवियों के काव्य सदा, मुखरित करते भाव।
भाव सदा प्यारा लगे,हो जाता संभाव।।

कवि गीत का सृजन करें,कथा- कहानी रोज।
रहता मन उमंग भरा,उनके मन में ओज।।
        सुजाता प्रिय 'समृद्धि'

No comments:

Post a Comment