Tuesday, October 18, 2022

कार्तिक मास की महिमा

कार्तिक मास की महिमा

पावन मास कार्तिक का शुभ-आगमन पर सभी के मन में हर्षोल्लास भर उठा है।शरद की शीतलता लिए कोमल वायू के झोंके चित को शांति प्रदान कर रहा है।इस मास का नाम शंकर-पार्वती के पुत्र कार्तिकेय एवं कृतिका नक्षत्र के नाम पर पड़ा।हम सभी जानते हैं कि मनभावन कार्तिक मास का हमारे जीवन में विशेष महत्व रहा है।पाचन शक्ति को बढ़ाने वाला यह मास सबको भाता है।वर्षा ऋतु के अंत के साथ बरसाती बीमारियों का भी अंत होने लगता है।सूर्य की किरणों की कोमलता सबके मन को भाता है।इस माह में प्रातः-स्नान का बड़ा वैज्ञानिक महत्व है।धान,मकई मड़ुआ गुड़ जैसे स्वास्थ्य-बर्धक फसलों का आगमन घर में होने लगता है।इस माह में अनेक उत्तम व्रत एवं त्योहार मनाए जाते हैं। यों कहें कार्तिक मास त्योहारों का ही महीना है। धनतेरस, दीपावली , गोवर्धन पूजा भाई-दूज,दवात पूजा, चार दिवसीय छठ पूजा, गोपाष्टमी, देवोत्थान एकादशी , तुलसी विवाह इत्यादि अनेक उत्तम व्रत एवं त्योहार इसी महीने में मनाया जाता है।इस प्रकार कार्तिक महीने का हमारे जीवन में बड़ा ही महत्व है।यूँ कहें कार्तिक मास की महिमा अपरम्पार है।
सुजाता प्रिय 'समृद्धि'

3 comments:

  1. बहुत सुन्दर जानकारी, आभार

    ReplyDelete
  2. सुन्दर जानकारी

    ReplyDelete
  3. कार्तिक मास की महत्ता को बताता सुंदर आलेख

    ReplyDelete