Wednesday, September 4, 2019

हमारे शिक्षक

नए-नए नित ग्यान सिखाने आते हमको शिक्षक।
शिक्षा का अनमोल रतन दे जाते हमको शिक्षक।

अक्षर लिखना ,शब्द बनाना और वाक्य रचवाते।
निबंध लिखना ,कविता रचना, सब हमको सिखलाते।
अक्षर-अक्षर ग्यान दे साक्षर ,बनाते हमको शिक्षक।
शिक्षा का अनमोल रतन दे जाते हमको शिक्षक।

अनुशासन  की शिक्षा देते, कहते पालन करना।
गुरूजनों का आदर करना ,मानना हरदम कहना।
जीवन जीने की कला,सिखलाते हमको शिक्षक।
शिक्षा का अनमोल रतन दे जाते हमको शिक्षक।

टेढ़े-मेढ़े ,जीवन पथ पर ,चलना हमें सिखाते।
भला-बुरा का ग्यान देकर ,जीना हमें सिखाते।
अच्छे-अच्छे कर्म करना, बतलाते हमको शिक्षक।
शिक्षा का अनमोल रतन दे जाते हमको शिक्षक।
                                       सुजाता प्रिय

3 comments:

  1. बहुत सुंदर रचना सखी

    ReplyDelete
    Replies
    1. उत्साह बर्धन के लिए धन्यबाद सखी!बहुत अच्छा लगा।

      Delete
  2. जी नमस्कार मेरी रचना को पाँच लिकों के आनंद में साझा करने के लिए सादर धन्यबाद।इस रचना को साझा कर शिक्षकों का मान बढ़ाने दिया ।आभार।

    ReplyDelete