Saturday, September 12, 2026

मन साफ नहीन

मन साफ नहीं,तन साफ नहीं।
जब कोई नही तो आप नही।

पटक-पटक कर कपड़े धोए,
गंध-मैल हटाए दूर। 
जो अपने मनमा को धोते,
हो जाते बेकसूर। 

रगड़-रगड़ कर घर को धोया,
कूङा-कचरा साफ किया।
मन-मंदिर को साफ करन में,
कोई झटपट नहीं रहा।

घास-फूस को काट-छांट कर,
आँगन की तूने की सफाई।
पर मनुवा को साफ करन में,
तूने क्यों इतनी देर लगाई।

लिप-पोतकर ऊंची कोठी पर,
सुन्दर रंग  से किया रंगाई। 
वैसे मन को सुन्दर रंग देने में,
बोलो क्यो कर किये ढिलाई। 

काले तन को साफ करन को,
हल्दी-अबटन बहुत लगाये।
पर मनमा को साफ करन में,
कोई झटपट नहीं  दिखाये।


सुजाता प्रिय समृद्धि

No comments:

Post a Comment