Friday, January 19, 2024

राम नाम भजन

राम नाम भजन

नाम जपो श्री राम का।
अयोध्या पावन धाम का।
दो आखर का मनका है यह,
बना प्रभु के नाम का।
नाम जपो श्रीराम का.........
पुण्य भूमि यह भारत की है,राम यहांँ अवतार लिये।
हर जीव का पालक बनकर,हर जीव से प्यार किये।
राम नाम न जपे अगर तो२,जीवन यह किस काम का।
नाम जपो श्रीराम का .........
नर रूप को धारण करके,भक्तों का उद्धार किये।
धनुष बाण चलाकर प्रभुजी,दुष्टों का संहार किये।
राम नाम का मनका गुथकर२,नाम जपो श्रीराम का।
नाम जपो श्रीराम का............
अपने दिनचर्या में भाई,राम नाम का पाठ करो।
रात शयन करने से पहले,राम नाम को याद करो।
राम नाम प्रभाती बन्धु२,राम भजन है शाम का।
नाम जपो श्रीराम का..........
राम को ही आदर्श बनाकर,जीवन का सब काज करो।
राम के जैसे पुरुषोत्तम बन, असहायों का कष्ट हरो।
राम बिना यह व्यर्थ तनु है२,बस अस्थि और चाम का।
नाम जपो श्रीराम का............
     सुजाता प्रिय 'समृद्धि'

No comments:

Post a Comment