Thursday, October 22, 2020

बिगड़ी मेरी बना दे(माँ अम्बे गीत)

बिगड़ी मेरी बना दे। ओssss
माँ बिगड़ी मेरी बना दे।

जय माँ अम्बे, जय जगदम्बे,
जय जगजननी मैया।
तू ही मुझको पार उतारो,
भँवर बीच में नैया।
माँ अब तो पार लगा दे। ओssss
माँ बिगड़ी मेरी बना दे।

हे दुःख हरणी, संकट हरणी,
हे सुख करनी माता।
हे वरदायिनी,कष्टनिवारिणि,
बल-बुद्धि के दाता।
मन के संताप मिटा दे। ओssss
माँ बिगड़ी मेरी बना दे।

अष्टभुजा माँ, नव दुर्गा माँ,
हे काली, महाकाली।
जीवन के अँधकार मिटा दे।
हे माँ ज्योता वाली।
मैया तू राह दिखा दे। ओssss
माँ बिगड़ी मेरी बना दे।

मै तेरी दासी, दर्शन प्यासी,
सुख-अभिलाषी माता।
मुझको अपना दर्शन दे दो,
सुखकरनी, सुखदाता।
माँ मुझको दरश दिखा दे।ओsss
माँ बिगड़ी मेरी बना दिया
     
          सुजाता प्रिय'समृद्धि'
     स्वरचित सर्वाधिकार सुरक्षित

No comments:

Post a Comment