Wednesday, August 14, 2019

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर (झंडा गीत)

भारत का झण्डा प्यारा

दुनियाँ में सबसे प्यारा।
भारत का झण्डा प्यारा।।2।।

भारत के झण्डे में,
केसरिया रंग भाबे।
देश पर बलिदान होना,
हम सबको सिखलाबे।। दुनियाँ में।।

भारत के झण्डे में,
सफेद रंग भाबे।
सच्चाई पर चलना,
हम सबको सिखलाबे।।दुनियाँ में।।

भारत के झण्डे में,
हरा रंग भाबे।
धरती पर हरियाली,
फैलाना सिखलाबे।।दुनियाँ में।।

भारत के झण्डे में,
चक्र बहुत भाबे।
जीवन में क्रियाशीलता,
हम सबको सिखलाबे।।दुनियाँ।।
                     सुजाता प्रिय

No comments:

Post a Comment