Tuesday, August 2, 2022

नागपंचमी (हाइकु)



 नागपंचमी (हाइकु)

    नागपंचमी
है आज चलें हम
   पूजा करने।

    नागदेवता
विराजमान देखो
    दुःख हरने

   मंदिर में जा
नागदेवता को हैं
   शीश नवाएँ

    नागदेवता
से हम सब मिल
  आशीष पाएँ

  नागदेवता
हम मानव पर
  देते हैं प्यार

    सुखी रखते
अपने आशीष से
   सारा संसार 

  हम आपको
बारंबार प्रणाम 
   कर रहे हैं

   आप हमारे
जगत के दुखड़े
    हर रहे हैं 
सुजाता प्रिय 'समृद्धि'

No comments:

Post a Comment