Wednesday, August 17, 2022

भारत के गाँव



भारत के गाँंव 

जहांँ है होता भाईचारा,ऐसा सुंदर गांँव हमारा।
जहांँ गरीब-बेसहारों को सब मिल देते हैं सहारा।
ऐसा सुंदर गाँंव हमारा.......
साथ साथ निवास सभी के हिल-मिल रहते सब प्राणी।
यहांँ सभी मिल एक कूप से मिलकर भरते हैं पानी। 
सब मिल खाते,सब मिल पीते, ऐसा है गाँंव न्यारा।
ऐसा सुंदर गाँव हमारा.......
सबका होता ताल-तलैया सबका असर और पोखर।
नदियों में सब साथ नहाते बच्चे- बूढ़े खुश होकर।दोभे में होता सबका पानी सबका है इक धारा।
ऐसा सुंदर गाँव हमारा.........
हर घर में गौशाले होते,सबको मिलता है दूध दही।
गोबर से लिपते गलियांँ आँगन, पावन हो जाती है मही।
‌हर गांँव वृंदावन जैसा लगता है सदा उजियारा।
ऐसा सुंदर गाँव हमारा............
खेतों में हरियाली होती,फसलें लहलहाती है। 
वर्षा ऋतु में खेत हमारी दुल्हन सी सज जाती है।
मानव को अन्न धन मिलता,पशुओं को मिलता चारा।
ऐसा सुंदर गाँव हमारा........
          सुजाता प्रिय 'समृद्धि'

No comments:

Post a Comment