Wednesday, April 14, 2021

तेरी चुनरी मां (माता रानी के गीत)



   
तेरी चुनरी मां!
कि आय हाय तेरी चुनरी मां।

तेरी चुनरी लाल मैया,अंग तेरे शोभे।
तेरी चोली हरी मैया,संग उसके शोभे।
चमक उसमें शोभे रे,शोभे रे, शोभे।
लगा गोटा मां! 
कि आय हाय लगा गोटा मां।

तेरे मांग में मैया, सिंदूर-टीका शोभे।
तेरे माथे में मैया , लाल बिंदिया शोभे।
नाक तेरे शोभे रे, शोभे रे, शोभे।
तेरा नथिया मां!
कि आय हाय तेरा नथिया मां!

तेरे कानों में मैया , स्वर्ण झुमक शोभे।
तेरे हाथों में मैया,चूड़ा - कंगन शोभे।
तेरे गले शोभे रे, शोभे रे, शोभे
तेरी माला मां!
कि आय हाय तेरी माला मां!

तेरे पावन चरणों में,तेरा पायल शोभे।
तेरे पायल में झुन-झुन झनक घुंघरू शोभे।
वो संग में शोभे रे, शोभे रे, शोभे,
तेरी बिछिया मां!
कि आय हाय तेरी बिछिया मां।

        सुजाता प्रिय 'समृद्धि'
           स्वरचित, मौलिक

2 comments: