1. शीशा
हम
शीशे को
लाख साफ कर लें
चेहरे पर नकाब है
तो खुद को पहचान पाना
भी मुश्किल है
इसलिए
शीशे को साफ
करने से पहले
चेहरे साफ रखो
क्योंकि
हमारा प्यारा शीशा
जितना साफ होगा
चेहरे के धब्बों को
उतनी ही बारीकी से
सभी को दिखाएगा
हमारे होठों की वाणी
हमारे चेहरे के भाव
आँखों की दृष्टि ही
हमारे प्यारे चेहरे की
अनमोल सुंदरता है
सुजाता प्रिय समृद्धि
No comments:
Post a Comment