जपो तुम शिव शंकर का नाम।।
चढ़ाओ शिव को गंगा नीर।
बनेंगे बिगड़े सारे काम।।
करो नित शिव का आलय साफ।
चढ़ाओ आक-धतूरा फूल।।
करेंगे भोला उसको माफ।
हुआ जो जीवन में कुछ भूल।।
नहाकर हर-हर बम-बम बोल।
चढ़ाओ बेलपत्र तुम रोज।।
लगाओ चन्दन-रोली घोल।
चढाओ कनेर कलियांँ खोज।।
लगाओ मेवा-मिश्री भोग।
करो नित शिव-शंकर का ध्यान।।
मिटेंगे तेरे सारे रोग।।
करेंगे शिव तेरा कल्याण।।
चढ़ाओ शिव के माथे भांग।
जलाओ धूप दीप कर्पूर।।
अभय वर भोला से लो मांग।
जटाधर वर देंगे भरपूर।।
सुजाता प्रिय 'समृद्धि'
No comments:
Post a Comment