Thursday, March 9, 2023

धूम्रपान ना कीजिए

धूम्रपान न कीजिए

धुम्रपान ना कीजिए,बात मानिए आप।
तन-मन यह जलाएगा,देगा उर संताप।।

धुम्रपान जो हैं करते,खाते जीवन में मात।
हाथ मलते जीवन भर,जो ना माने बात।।

धूएं के सेवन करे,दिल को देते रोग।
जीवन करे धुआं-धुआं,यह कैसा है भोग।।

बीड़ी सिगरेट हुक्का, पीकर देते जान।
धूं-धूं कर सीना जले, इसमें कैसी शान।।

छोटी-सी यह जिदंगी,मत कर तू बर्बाद।
धूएं से परहेज़ कर, जीवन कर आवाद।।
             सुजाता प्रिय 'समृद्धि'

2 comments:

  1. पावन पर्व की अशेष शुभकामनाएं

    ReplyDelete