Wednesday, November 11, 2026

दोही छंद

ईश वंदन       (दोही  छन्द)
 
मेरे मन की य़ह कामना,  पूर्ण करो  भगवान। 
जो लगती अच्छी भावना,उनका रख दो मान।।

हम सब बालक नादान हैं, समझ न पाते बात। 
भाई-बंधु और मीत से,  लड़ते  हैं दिन-रात।।

छल-बल-कपट जो सदा करे,उसपर कर विश्वास। 
अपने लोगों को दूर कर, बनते उनके दास। ।

मेरे दिल में भी प्रेम का,भर दो नव प्रकाश। ।
निश्छलता आये प्रीत मेें , लेकर आई आस।।

हम सब बालक नादान है, माँग रहे वरदान।।
गुण-हिम्मत-ताकत दीजिए,करिए अब कल्याण।।

हम दीनों के तुम नाथ हो, हरो हमारी पीर। 
आए जो संकट की घड़ी, मन में आये धीर।।

आपके चरण में हम सभो,झुका रहे हैं माथ।
बिगड़ी को आप बनाइए, दुख हर दीनानाथ। ।
                सुजाता प्रिय 'समृद्धि'

No comments:

Post a Comment