शिव हैं देव खास (घनाक्षरी )
आया है सावन मास
शिव जी हैं देव खास
रख मन में उल्लास
पूजा पाठ करिए।
देवों के हैं देव खास
पूरी करते हैं आस
जाकर शम्भू के पास
कामना तो करिए।
नहीं करें जी उदास
हृदय रख विश्वास
कर ध्यान-उपवास
जप-तप करिए।
आस लिए जाए पास
दैत्य-मनुज - पिशाच
हरते सभी के त्रास
नमन भी करिए।
सुजाता प्रिय 'समृद्धि'
No comments:
Post a Comment