Wednesday, February 24, 2021

माउण्टेन मैन



दशरथ मांझी गहलौत का,
               बिहार राज्य का पूत।
तेरी समाज सेवा से,
              सब जन हैं अभिभूत।
पत्नी फाल्गुनी पत्थर से,
             गिरकर हो गई घायल।
कंधे पर टांग चल पड़े,
             पैदल पच्चासी माइल।छटपटा कर आधी राह में,
                पत्नी ने छोड़े प्राण।
राह बनाऊंगा पहाड़ काट,
             लिया तब तुमने ठान।
अब किसी की प्रियतमा,
            मरे न इलाज से बंचित।
अपार शक्ति हृदय में,
           कर लिया तुमने संचित।
बाईस वर्ष परिश्रम कर,
             पत्थर को तुमने काट।
राह बनाया पर्वत को,
                   दो हिस्सों में बांट।
कल्पना में फल्गुनी को,
                 देखकर पाये  चैन।
विश्व प्रसिद्ध हो गये,
          कहलाये माउण्टेन-मैन।
लोग तुम्हारी सेवा का ,
             आज भी करते वंदन।
हे वीर सच्चे साधक,
       तुम्हें शत-शत अभिनंदन।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

            सुजाता प्रिय 'समृद्धि'
              स्वरचित, मौलिक

10 comments:

  1. मुझे उस पर्वत पुरुष द्वारा बनाये मार्ग, दशरथ मांझी पथ, को देखने का गौरव मिला है। मुझे लगता है कि यदि उनसे पूछा जाता तो इस पथ का नाम भी अपनी पत्नी के नाम पर ही रखते। इस अभूतपूर्व महामानव की स्मृति को समर्पित इस सुंदर रचना को प्रणाम।

    ReplyDelete
  2. मेरी रचना को पढ़ने पसंद करने एवं प्रसंशा तथा भाव अभिव्यक्त करने के लिए सादर आभार भाई!

    ReplyDelete
  3. जी नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना आज शनिवार 27 फरवरी 2021 को साझा की गई है......... "सांध्य दैनिक मुखरित मौन " पर आप भी सादर आमंत्रित हैं ....धन्यवाद! ,

    ReplyDelete
    Replies
    1. प्यारी स्वेता! मेरी रचना को सांध्य मुखरित मौन में स्थान देने के लिए हार्दिक धन्यवाद।

      Delete
  4. बहुत ही बेहतरीन रचना सखी 👌👌

    ReplyDelete
    Replies
    1. आदरणीय सखी सादर धन्यवाद एवं नमस्कार।

      Delete
  5. किसी और के लिए समर्पण के भावों का शानदार सृजन । सुन्दर कविता के लिए आपको सादर शुभकामनाएं । मेरे ब्लॉग पर आपका हार्दिक स्वागत है ।

    ReplyDelete
  6. नमन है दशरथ मांझी को । हौसला पहाड़ को भी काट देता है । अच्छी रचना ।

    ReplyDelete